Budh Nakshatra Parivartan,Budh Gochar 2026: ज्योतिष में ग्रहों के गोचर और नक्षत्र परिवर्तन का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह अपना स्थान या नक्षत्र बदलता है, तो देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं.

Budh Nakshatra Parivartan,Budh Gochar 2026।इसी कड़ी में आज यानी 21 सितंबर 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज रात ठीक 10 बजकर 45 मिनट पर बुद्धि, वाणी, व्यापार के कारक ग्रह बुध चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं. ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का प्रतीक माना गया है, जबकि बुध को बुद्धि और संवाद का. ऐसे में बुध का मंगल के नक्षत्र में जाना कई राशियों के लिए नए अवसर और बड़ी कामयाबी लेकर आ सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में महिलाएं जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, लक्ष्मी जी होंगी प्रसन्न
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में महिलाएं जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, लक्ष्मी जी होंगी प्रसन्न
महालक्ष्मी व्रत मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और घर में सुख-समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है. 16 दिनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्योतिषविदों के अनुसार, बुध और मंगल की ऊर्जा जब एक साथ मिलती है, तो व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता में जबरदस्त निखार आता है. चित्रा नक्षत्र रचनात्मकता, कला और सही से काम करने की प्रेरणा देता है. इसलिए बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन से न केवल व्यापार में गति आएगी, बल्कि जो लोग लंबे समय से करियर में रुकावटों का सामना कर रहे थे।

उन्हें भी नए रास्ते दिखाई देंगे. वैसे तो बुध के इस परिवर्तन का असर सभी राशियों पर किसी न रूप में पड़ेगा, लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं साबित होने वाला है.

ये खबर भी पढ़ें…
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में इन चीजों के दान से खुश होते हैं पितृ, नहीं आएगी धन की कमी!
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में इन चीजों के दान से खुश होते हैं पितृ, नहीं आएगी धन की कमी!
श्राद्ध पक्ष में तर्पण और पिंडदान के साथ दान-पुण्य का भी विशेष महत्व बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का यह परिवर्तन बेहद शुभ माना जा रहा है. यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह अब गति पकड़ सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तिनी एकादशी की पूजा में न करें ये बड़ी गलतियां, अधूरा रह जाएगा व्रत!
Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तिनी एकादशी की पूजा में न करें ये बड़ी गलतियां, अधूरा रह जाएगा व्रत!
परिवर्तिनी एकादशी के पावन पर्व पर भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं. चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करते ही बुध आपके सोचने और समझने की क्षमता को और मजबूत करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह समय बहुत अनुकूल रहने वाला है. वाणी में मधुरता आएगी, जिससे आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. निवेश से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह गोचर करियर और व्यापार के लिहाज से नए अवसर लाएगा. अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके पक्ष में जा सकता है. पुरानी समस्याओं का समाधान निकलेगा और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों पर आधारित है.cgwall इसकी पुष्टि नहीं करता है.