बिलासपुर…शहर की पहचान और शांत रिहायशी इलाकों में शामिल पत्रकार कॉलोनी, बिरकोना में देर रात शराब पार्टी और शोर-शराबे की घटना ने इलाके की शांति भंग कर दी। युवकों और युवतियों के साथ नशे की हालत में की जा रही इस पार्टी की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई की।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। 21 दिसंबर की रात पुलिस को जानकारी मिली कि पत्रकार कॉलोनी स्थित एक मकान में तेज आवाज में हंगामा हो रहा है ।और शराब का खुलेआम सेवन किया जा रहा है। मामला संवेदनशील रिहायशी क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल टीम ने थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मकान के भीतर पांच युवक और दो युवतियां शराब पीते हुए पाए गए।

पुलिस ने तत्काल ब्रीथ एनालाइजर परीक्षण में युवकों के नशे में होने की पुष्टि हुई। मौके पर मौजूद युवकों से दो कार और मोटर सायकल बरामद किया गया।  व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। , जबकि पांचों युवकों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान आदित्य वस्त्रकार, लक्की देवांगन, आशीष साहू, वंश देवांगन और विपुल दुबे के रूप में हुई। सभी को समझाइश देने के बाद युवतियों सहित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रिहायशी इलाकों में इस तरह की गतिविधियां न केवल कानून व्यवस्था को चुनौती देती हैं।  बल्कि सामाजिक शांति को भी प्रभावित करती हैं। जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो इस तरह की घटनाएं भविष्य में और गंभीर रूप ले सकती हैं। पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि शहर के किसी भी रिहायशी इलाके में नशा, हुड़दंग और कानून तोड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.