रायपुर/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप-2026 के तहत एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 7 जुलाई 2026 कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि एक जुलाई निर्धारित थी।

विभाग से आज मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नवा रायपुर स्थित आईआईआईटी -एनआर में संचालित इस कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 50 हजार रुपये की फेलोशिप दी जाएगी। साथ ही उनकी ट्यूशन फीस का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा के साथ राज्य शासन के विभिन्न विभागों में वास्तविक परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा तथा शासन की डिजिटल सेवाओं और नवाचार आधारित पहलों में योगदान देने का अवसर मिलेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी सात जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया आईआईआईटी -एनआर की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-2474048 एवं 0771-2474182 पर संपर्क किया जा सकता है।