CG News/बेमेतरा/ छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के कारेसरा मोड़ के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में ससुराल जा रहे एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दंपति दोपहिया वाहन से ससुराल जा रहे थे। कारेसरा मोड़ के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, वाहन में तकनीकी खराबी अथवा अन्य किसी कारण से हुआ।

स्थानीय लोगों ने कारेसरा मोड़ पर सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने तथा दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।