रायपुर।राजधानी रायपुर के महादेव घाट इलाके में 4 जून की रात जन्मदिन के जश्न के दौरान हुई मारपीट का मामला अब एक बड़े सेक्स रैकेट के खुलासे में बदल गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीडी नगर पुलिस की जांच में युवतियों का कनेक्शन देह व्यापार से सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि युवतियों के मोबाइल की जांच के दौरान 250 से ज्यादा लड़कियों का एक बड़ा नेटवर्क मिला है, जो देह व्यापार में लिप्त हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG News: छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनामी संपत्ति प्रभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन लड़कियों के फोन से सौदेबाजी की चैट्स के साथ-साथ अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी मिली हैं। पुलिस के अनुसार, ये लड़कियां राज्य के अलग-अलग शहरों से हैं और अक्सर पार्टियों के लिए रायपुर आती थीं।

रविवार को पुलिस ने इस रैकेट में शामिल 5 लड़कियों और महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की भर्ती प्रक्रिया में 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लड़कियों का यह रैकेट रायपुर के अलावा दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर से लेकर बस्तर तक फैला हुआ था। इसमें दिल्ली, पश्चिम बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियां भी शामिल थीं।

सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि लड़कियों की शिकायत पर गुरुवार को दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद दूसरा पक्ष सामने आया और उन्होंने मोबाइल पर वीडियो दिखाया, जिसके आधार पर लड़कियों पर भी केस दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
बलरामपुर...वह बच्ची असम के एक मेले में ‘जलपरी’ बनी हुई थी। सामने तमाशा देखने वालों की भीड़ थी और पीछे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उनके मोबाइल को जांच के लिए साइबर सेल भेजा गया। लड़कियों के खिलाफ पीटा एक्ट (PITA Act) के तहत कार्रवाई की गई है।

मोबाइल की गहन जांच के दौरान यह सेक्स रैकेट सामने आया है। लड़कियां वेडिंग इवेंट्स की आड़ में इस रैकेट को चला रही थीं। वे फार्म हाउस और पब की पार्टियों के लिए भी युवतियों को बुलाती थीं।

केवल तीन लड़कियों के मोबाइल की जांच से 250 से ज्यादा लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले हैं, साथ ही चैट्स में उनके बीच सौदेबाजी के भी कई सुराग मिले हैं।