Kanker Naxalite Roopi Reddy/कांकेर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में नक्सलवाद के समूल खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘एंटी-नक्सल ऑपरेशन’ के तहत सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत माचपल्ली के जंगलों में तड़के हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक खूंखार महिला नक्सली को ढेर कर दिया है।

मारी गई नक्सली की पहचान उत्तर बस्तर की सक्रिय एरिया कमेटी मेंबर (ACM) रूपी रेड्डी के रूप में हुई है। रूपी रेड्डी लंबे समय से पुलिस की वांटेड सूची में शामिल थी और इलाके में नक्सली गतिविधियों को संचालित करने वाली प्रमुख कैडर मानी जाती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
जशपुर/बगिया:(मनीष जायसवाल) छत्तीसगढ़ के शिक्षक आंदोलन में बुधवार का दिन संवाद के लिहाज से अहम रहा। दिन में स्कूल शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि माचपल्ली के जंगलों में नक्सलियों का एक बड़ा जत्था किसी साजिश को अंजाम देने के इरादे से छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने तड़के 4 से 5 बजे के बीच इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खुद को घिरता देख नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी मोर्चा संभाला और करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद जब फायरिंग थमी, तो तलाशी के दौरान महिला नक्सली रूपी रेड्डी का शव बरामद हुआ। मौके से एक आधुनिक पिस्टल और अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है। कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ और नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG School Edcuation : स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कलेक्टरों को लिखा पत्र
CG School Edcuation : स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कलेक्टरों को लिखा पत्र
CG School Edcuation/रायपुर। स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेशभर के कलेक्टर्स को पत्र लिखकर सितंबर महीने में आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुठभेड़ की खास बात यह है कि मारी गई रूपी रेड्डी पूर्व में ढेर हुए स्टेट कमेटी मेंबर (SCM) विजय रेड्डी की पत्नी थी। विजय रेड्डी राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-चौकी जिले में हुई एक मुठभेड़ में पहले ही मारा जा चुका था।

पति की मौत के बाद रूपी ही वह प्रमुख कड़ी थी जो उत्तर बस्तर के नक्सलियों को आत्मसमर्पण (Surrender) करने से रोक रही थी और उन्हें हिंसा के रास्ते पर बनाए रखने के लिए उकसाती थी। पुलिस के मुताबिक, उसे कई बार सरेंडर करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन वह लगातार सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर बनी रही और वारदातों को अंजाम देती रही।

ये खबर भी पढ़ें…
एलसीआईटी के आगे विभाग-प्रशासन घुटने पर? बड़े शिक्षण संस्थान पर विभागीय आदेश बेअसर, शिकायतों के बाद भी बेलगाम व्यवस्था!
एलसीआईटी के आगे विभाग-प्रशासन घुटने पर? बड़े शिक्षण संस्थान पर विभागीय आदेश बेअसर, शिकायतों के बाद भी बेलगाम व्यवस्था!
बिलासपुर/बोदरी...बोदरी स्थित लक्ष्मीचंद इंस्टीट्यूट हायर सेकेंडरी स्कूल (एलसीआईटी) को लेकर फिर शिकायत सामने आई है। इस बार शिकायत फीस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा के बाद से सुरक्षाबलों का मनोबल सातवें आसमान पर है। हाल ही में 31 मार्च की डेडलाइन के दिन बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कांकेर में कुल 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।

बीजापुर में सरेंडर करने वाले नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने 14 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा नक्सली डंप बरामद किया था, जिसमें 3 करोड़ कैश और 7 किलो सोना शामिल था। दंतेवाड़ा को अब नक्सल मुक्त घोषित किया जा चुका है। रूपी रेड्डी के खात्मे के बाद कांकेर और उत्तर बस्तर के इलाकों में नक्सलियों की कमर और कमजोर हो गई है।