बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन अब छिपा नहीं, बल्कि सिस्टम की आंखों के सामने चल रहा है। रेत, मुरुम और मिट्टी का उत्खनन दिनदहाड़े हो रहा है, जबकि रात होते ही इन्हीं खनिजों का तेज रफ्तार परिवहन शुरू हो जाता है। नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की सख्ती नदारद है।

घाट-घाट पर माफिया नेटवर्क

ये खबर भी पढ़ें…
शहर का माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, अब तक 11 दोषी गिरफ्तार; दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ जारी..  कप्तान का दो-टूक—आरोपी कहीं भी छुपा हो, बचेगा नहीं
शहर का माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, अब तक 11 दोषी गिरफ्तार; दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ जारी.. कप्तान का दो-टूक—आरोपी कहीं भी छुपा हो, बचेगा नहीं
बिलासपुर.... रक्षाबंधन की रात कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना के बाद कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सेंदरी, लोफंदी, कछार, बैमा, पेंडरवा, मोपका, कोनी और सरवन देवरी—इन इलाकों में भारी मशीनों और ट्रैक्टरों से लगातार खनन जारी है। स्थानीय स्तर पर यह गतिविधि अब संगठित नेटवर्क में बदल चुकी है, जहां बिना रोक-टोक उत्खनन और सप्लाई का पूरा सिस्टम खड़ा हो चुका है।

हादसे, दबाव और डर का माहौल

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की तस्वीर लगभग साफ! कभी भी हो सकता है ऐलान… तोखन साहू की ताजपोशी तय?
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की तस्वीर लगभग साफ! कभी भी हो सकता है ऐलान… तोखन साहू की ताजपोशी तय?
बिलासपुर...छत्तीसगढ़ भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की कवायद अब उस मुकाम पर पहुंचती दिखाई दे रही है, जहां किसी भी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान नहीं, जानलेवा भी बन चुका है। घाटों पर दुर्घटनाएं, ट्रैक्टर चालकों की मौत और अधिकारियों को घेरने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। गांवों की सड़कों पर तेज रफ्तार खनन वाहनों ने आम लोगों की सुरक्षा पर सीधा खतरा खड़ा कर दिया है।

गांवों की सड़कें टूटी, पर्यावरण पर चोट

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल बैग भारी, बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही किताबें! पिरैया के पालक ने उठाई आवाज.. सीएम तक  पहुँची शिकायत
स्कूल बैग भारी, बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही किताबें! पिरैया के पालक ने उठाई आवाज.. सीएम तक पहुँची शिकायत
बिलासपुर... बिल्हा विकासखंड के ग्राम पिरैया में बच्चों के स्कूल बैग का बढ़ता वजन अब शिकायत का विषय बन गया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। धूल और गड्ढों के बीच ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। अवैध उत्खनन से पर्यावरणीय संतुलन भी बिगड़ता जा रहा है।

राजनीतिक हमला—“संरक्षण के बिना संभव नहीं”

कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बेलतरा अब अवैध खनन माफियाओं का गढ़ बन चुका है। उन्होंने इशारों-इशारों में स्थानीय सत्ता पक्ष के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल खड़े किए—संकेत साफ है, संरक्षण के बिना यह खेल संभव नहीं।

सीधा सवाल

जब दिन में मशीनें गरज रही हैं और रात में ट्रक दौड़ रहे हैं। तो आखिर यह ‘खनन राज’ किसकी निगरानी में चल रहा है? कानून का डर खत्म हो चुका है या फिर किसी ने आंखें मूंद ली हैं?