XUV 3XO.भारतीय बाजार में महिंद्रा की XUV 3XO ने बिक्री के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है. कंपनी के मुताबिक, इस SUV ने ढाई साल से भी कम समय में 2.5 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. इतनी कम अवधि में इस मुकाम तक पहुंचने वाली यह महिंद्रा की सबसे तेज SUV बन गई है. कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी जगह बनाने वाली इस गाड़ी में डिजाइन से लेकर सेफ्टी और फीचर्स तक कई खास बातें हैं. आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

Mahindra XUV 3XO का लुक काफी दमदार और मॉडर्न है. इसके फ्रंट में नया ग्रिल, C-शेप वाली DRLs और LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जो इसे अलग पहचान देती हैं. पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स मिलती हैं, जिससे SUV का लुक और भी स्टाइलिश नजर आता है.केबिन में भी फीचर्स की कमी नहीं है. इसमें 10.25-इंच की टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड दिया गया है. इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ भी मिलती है, जो केबिन को खुला और प्रीमियम एहसास देती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

XUV 3XO में सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग्स दिए गए हैं. इसके साथ सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं, इसके ऊपरी वैरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS भी दिया गया है.

कंपनी की इस SUV को भारत NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. यानी इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई जरूरी फीचर्स शामिल किए गए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
करीब नौ लाख में लॉन्च हुई Mahindra XUV 3XO REVX Edge! मिलेगा पैनोरामिक सनरूफ और भी बहुत कुछ
करीब नौ लाख में लॉन्च हुई Mahindra XUV 3XO REVX Edge! मिलेगा पैनोरामिक सनरूफ और भी बहुत कुछ
महिंद्रा ने XUV 3XO REVX Edge को 9.39 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें पेट्रोल और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Mahindra XUV 3XO में कुल तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इनमें दो टर्बो-पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन शामिल है. पेट्रोल में 1.2-लीटर टर्बो इंजन के दो विकल्प मिलते हैं, जिनमें TCMPFi और mStallion TGDi शामिल हैं. ये इंजन शहर में रोजाना ड्राइविंग के साथ हाईवे पर भी अच्छा पिकअप देने के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा, SUV में 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है. लंबी दूरी का सफर करने वाले लोग इस इंजन को अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं.

माइलेज की बात करें तो दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोल मॉडल लगभग 18 से 20 किमी/लीटर और डीजल मॉडल करीब 20 से 21.2 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकते हैं. हालांकि, असल माइलेज ड्राइविंग स्टाइल, सड़क और ट्रैफिक जैसी स्थितियों के हिसाब से अलग हो सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
नई Tata Sierra Legend Series हुई लॉन्च, जाने कीमत! नए वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
नई Tata Sierra Legend Series हुई लॉन्च, जाने कीमत! नए वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Tata Sierra Legend Series ₹11.99 लाख से लॉन्च हुई है. इसमें पांच वैरिएंट्स, नए कलर और प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. इंजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कीमत के मामले में भी XUV 3XO कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी जगह बनाती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.79 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत लगभग 15.04 लाख रुपये तक जाती है. कुल मिलाकर, Mahindra XUV 3XO में बोल्ड डिजाइन, कई इंजन विकल्प, आधुनिक फीचर्स और सेफ्टी से जुड़े जरूरी इंतजाम मिलते हैं.

इसकी बिक्री का आंकड़ा भी बताता है कि कम समय में यह SUV बाजार में अच्छी पकड़ बनाने में कामयाब रही है. अगर आप कॉम्पैक्ट SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इसकी कीमत, वैरिएंट और फीचर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से जरूर देख सकते हैं.