बिलासपुर—कोटा के कोंरी डेम में पिकनिक मनाने गए रेलवे के जूनियर इंजीनियर की डूबने से मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन के बाद जूनियर इंजीनियर के शव को डैम से बाहर निकाल लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने गया था।

कोटा पुलिस  के अनुसार बिकापुर निवासी सतेंद्र सिंह रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थ था। दोस्तों के साथ रविवार को  पिकनिक मनाने कोटा स्थित कोरी डैम गया। पुलिस के अनुसार मृतक इंजीनियर के साथ दो लड़के और चार लड़कियां भी पिकनिक मनाने गयीं। जूनियर इंजीनियर डैम में नहाते समय  अधिक गहराई में चला गया। डूबते देख दोस्तों को लगा कि सत्येन्द्र सिंह मजाक कर रहा है। जब सत्येन्द्र पानी से बाहर नहीं आया तो दोस्तों ने चीखना  पुकारना शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
बिलासपुर... सरकारी दफ्तरों में फाइलों के ढेर और कागजी प्रक्रिया को कम करने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुच गये। लोगों ने डैम के अंदर जाकर खोजने का प्रयास किया ..लेकिन सत्येन्द्र सिंह का कहीं पता नहीं चला। खबर लगते ही कोटा पुलिस  पहुंच गयी। पुलिस ने तत्काल घटना की जानकारी से एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया।

एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेश शुरू किया। शाम करीब 6 बजे एसडीआरएफ टीम ने 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक खोजबीन किया। बावजूद इसके सत्येन्द्र सिंह का कहीं पता नहीं चला।  घटना की जानकारी सत्येन्द्र के परिवार को भी दी गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोमवार की सुबह एसडीआरएफ ने फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम को डेम में लाश तैरती हुई मिली। टीम ने शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पोस्टमाटर्म के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि रेलवे विभाग में पदस्थ जूनियर इंजिनियर सतेंद्र सिंह अच्छा तैराक था। अपने दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने के लिए आया तो नौका विहार और मछली पालन वाले क्षेत्र के पास लोग नहा रहे थे। इसी बीच सतेंद्र सिंह गहराई में जाता और नहाकर वापस आ जाता था।

ये खबर भी पढ़ें…
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
बिलासपुर... केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने बुधवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.