जबलपुर।जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशासनुसार आज शुक्रवार को खनिज, राजस्व और पुलिस दल के संयुक्त दल द्वारा मानेगांव और संलग्न क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर एम सैंड एवं गिट्टी का बिना उचित पारपत्र के क्षमता से अधिक ओवरलोड परिवहन किए जाना पाए जाने से मौके से तीन हाईवा वाहनों को जप्त किया है।

तहसीलदार जबलपुर रविन्द्र पटेल के नेतृत्व में की गई इस कारवाई में जप्तशुदा वाहनों को सुरक्षार्थ थाना बरगी थाना में खड़ा किया गया है।

तहसीलदार ने बताया कि जप्त किये गये हाइवा को बरगी थाना ले जाने के दौरान जबलपुर नागपुर मार्ग पर टोल नाके के पास रोहित जैन एवं उनके साथियों द्वारा रोके जाने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाकर वाहनों को थाना बरगी भेजा गया।

उन्होंने बताया कि कार्यवाही में व्यवधान डालने की इस घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कारवाही हेतु थाना प्रभारी बरगी को अभ्यावेदन दिया गया। कार्रवाई में खनि निरीक्षक विवेकानंद यादव, थाना प्रभारी बरगी डीएसपी हेमंत कुमार शामिल थे।