Jabalpur Bridge Construction Accident/मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहाँ ललपुर–न्यू भेड़ाघाट क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा बनाए जा रहे एक पुल पर रविवार रात भीषण हादसा हो गया।

निर्माणाधीन पुल के एक पिलर की सेंट्रिंग अचानक असंतुलित होकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वहाँ काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 36 वर्षीय मुरसेलिम एसके (पिता नईरुद्दीन) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।

वहीं, घायलों में बिहार और पश्चिम बंगाल के दो अन्य श्रमिक शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और वहाँ मौजूद अन्य कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुँच गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
Ladli Behna Scheme- लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट सख्त, ग्वालियर बेंच ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
Ladli Behna Scheme- लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट सख्त, ग्वालियर बेंच ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
Ladli Behna Scheme।भोपाल।मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'लाड़ली बहना योजना' को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में एक जनहित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृतलाल साहू ने बताया कि यह हादसा रविवार रात करीब 8:30 बजे हुआ। घायलों की पहचान 23 वर्षीय पंडित राहिल और 20 वर्षीय राजेश्वर के रूप में हुई है।

दोनों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, पंडित राहिल के दाहिने हाथ और पैर में फ्रैक्चर है, जबकि राजेश्वर के दाहिने पैर में फ्रैक्चर के साथ-साथ बाएं हाथ में भी गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों की टीम दोनों घायलों की स्थिति पर नजर रख रही है।Jabalpur Bridge Construction Accident

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुल के निर्माण कार्य को फिलहाल पूरी तरह रोक दिया है। एसडीएम शहपुरा और एनएचआई के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि आखिर भारी-भरकम सेंट्रिंग अचानक असंतुलित कैसे हो गई और क्या निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जा रहा था।Jabalpur Bridge Construction Accident