It raid।रायपुर—- आयकर विभाग की टीम ने प्रदेश में एक बार फिर छापामार कार्रवाई कर टैक्स चोरी करने वालों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। करीब एक सप्ताह पहले बिलासपुर स्थित तम्बाकू व्यवसायी के बाद अब रायपुर में 108 एम्बुलेन्स की सेवा देने वाली कम्पनी पर शिकंजा कसा है। बताते चलें कि आईटी की अलग अलग टीम ने एजेन्सी के अलग अलग ठिकानों पर धावा बोला है।
It raid।बिलासपुर में एक सप्ताह पहले कार्रवाई के बाद आईटी की टीम ने अब रायपुर में धावा बोलकर हलचल मचा दिया है। टीम ने एक साथ सरकारी ठेका कंपनी के कई ठिकानों पर रेड कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी मिल रही है कि रेड कार्रवाई में आईटी को अच्छी खासी सफलता मिली है।
जानकारी मिल रही है कि आईटी टीम को अंबे एमरजैंसी सर्विसेज के कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई के दौरान बड़ी सफलता मिली है। अंबे एमरजैंसी सर्विसेज राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा को संचालित करती है।
आईटी की टीम ने एमरजैंसी सर्विसेज के अवंती बिहार स्थित कार्यालय के अलावा अन्य ठिकानों पर भी धावा बोला है। आईटी की टीम में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच करने वाले विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
बरहाल बंद कमरे में आईटी की टीम लगातार जरूरी दस्तावेजों को खंगालते हुए फर्जीवाड़ा को अंजाम देने वाले कई प्रमाण जब्त किये है। अंदर खाने की बात पर विश्वास करें तो वित्तीय अनियमितताओं के अलावा लेन देन की गड़बड़ी को जब्त किया है।