iQOO Z10, iQOO Z10x launched: iQOO ने 11 अप्रैल 2025 को भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन्स iQOO Z10 और iQOO Z10x को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन अपने दमदार फीचर्स और किफायती कीमत की वजह से मिड-रेंज मार्केट में काफी हलचल मचाने वाले हैं। सबसे खास बात इन दोनों हैंडसेट्स की बैटरी है, जहां iQOO Z10 में 7300mAh और Z10x में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही दोनों स्मार्टफोन Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 के साथ आते हैं, जो यूजर्स को एक स्मूद और मॉडर्न इंटरफेस का अनुभव देने वाला है।

iQOO Z10 में 6.77 इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसकी ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जाती है, जिससे यह डायरेक्ट सनलाइट में भी क्लियर व्यू देती है।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलता है, जो 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ दमदार परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 7300mAh बैटरी को 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यह फोन बेहद कम समय में फुल चार्ज हो जाता है।

वहीं, iQOO Z10x में 6.7 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 393ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर रन करता है। इसमें भी 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP बोकेह सेंसर और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी 6500mAh बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन स्मार्टफोन्स की कीमत भी बेहद आकर्षक रखी गई है। iQOO Z10 की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Z10x की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये रखी गई है।

दोनों डिवाइसेज़ बैंक ऑफर के साथ और भी कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। Z10 को ग्लेशियर सिल्वर और स्टेलर ब्लैक कलर में जबकि Z10x को अल्ट्रामरीन और टाइटेनियम कलर में खरीदा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Z10 में IP65 और Z10x में IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे ये स्मार्टफोन्स डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट हैं। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और ब्लूटूथ 5.4 जैसी शानदार कनेक्टिविटी सुविधाएं इन स्मार्टफोन्स को और भी खास बनाती हैं।