LIVE UPDATE
Chhattisgarh

भ्रष्टाचार का सायरन…नौकरी दिलाने के नाम पर महिला प्रधान आरक्षक ने दिया ठगी को अंजाम..एसएसपी ने किया बर्खास्त

भिलाई..छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग ने महिला प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी उर्फ मोनिका गुप्ता को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच में यह पाया गया है कि महिला आरक्षक ने एक व्यक्ति से नौकरी लगवाने के नाम पर अवैध रूप से रकम लिया। और उसने अपने पद का दुरुपयोग किया है।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि मोनिका सोनी पर आरोप है कि महिला आरक्षक ने अभय कुमार की पुत्री प्रीति पटेल साहू को नौकरी दिलाने के नाम पर रकम ली। यह कृत्य पुलिस नियमावली एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है।

मामले में 28 अक्टूबर 2024 को विभागीय जांच प्रारंभ हुई। जांच के दौरान तत्कालीन पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के निर्देश पर साक्ष्य एवं गवाहों के बयान लिए गए। जांच अधिकारी की रिपोर्ट में आरोप प्रमाणित पाए गए।

मोनिका को 19 जुलाई 2025 को आरोपपत्र की प्रति दी गई,l परंतु उन्होंने निर्धारित समय में कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। 28 जुलाई 2025 को अंतिम स्मरण पत्र भी जारी किया गयाl लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया l इस तरह आदेश जारी करते हुए महिला आरक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है ।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close