Ias transfer।राज्य सरकार ने प्रशाासनिक फेरबदल करते हुए 25 IAS और 9 IPS अफसरों के तबादले किए हैं। आलोक गुप्ता यूडीएच के ACS होंगे। आलोक गुप्ता को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष से यूडीएच प्रमुख सचिव और हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का जिम्मा दिया है।ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा का तबादला रेवेन्यू बोर्ड अध्यक्ष अजमेर के पद पर किया गया है। सीएम के एसीएस अखिल अरोड़ा से जलदाय विभाग का चार्ज ले लिया गया है। वहीं 9 आईपीएस के तबादले किए गए हैं। 5 आईपीएस के 13 मार्च को किए गए तबादले रद्द कर दिए हैं। 9 आईपीएस में 7 के तबादले छह दिन में ही फिर कर दिए हैं। 5 जिलों के एसपी बदले गए हैं।

अपर्णा अरोड़ा को सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग से खान और पेट्रोलियम विभाग के एसीएस के पद पर तबादला किया है। ग्रामीण विकास विभाग की ACS श्रेया गुहा का तबादला एचएसीएम रीपा महानिदेशक और एमडी आरएफसी के पद पर किया है।

खेल विभाग के सचिव नीरज के पवन का तबादला इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान के ममहानिदेशक के पद पर किया है। नीरज के पवन के तादले को खेल विभाग और क्रिकेट की सियासत से भी जोड़कर देखा जा रहा है।