बिलासपुर…न्यायधानी बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद इलाके में एक युवक को गौ वंश के साथ अनैतिक कृत्य करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी की पहचान अभय वर्मा के रूप में हुई है।

घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर उसका वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर जुटे हिंदू संगठनों और गौसेवकों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
बिलासपुर...चकरभाठा ओवरब्रिज के पास धारदार बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौसेवकों ने इस घटना को समाज की आस्था और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कई संगठनों ने अभय वर्मा को फांसी देने की जोरदार मांग की है।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
बिलासपुर...रात का अंधेरा, बंद घर और टूटे हुए ताले... कोनी इलाके में कुछ दिनों के अंतराल में हुई तीन चोरियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, आरोपी अभय वर्मा मूल रूप से पथरिया इलाके का रहने वाला है और किसी डेंटल क्लिनिक में काम करता है। वह दयालबंद में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले की जांच में जुटी है और पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है।

ये खबर भी पढ़ें…
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
बिलासपुर..महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए सोमवार को हुई राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 13 प्रकरण सामने आए।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.