Imd Alert: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। ज्यादातर जिले इन दिनों बारिश में भीग रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को छत्तीसगढ़ के 3 संभाग में बारिश की संभावना जताई है।

Imd alert।इस दौरान गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज मौसम कैसा रहेगा?

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
Ambikapur News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को छत्तीसगढ़ के 3 संभाग में अति से भारी बारिश की संभावना जताई है। उसमें रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर शामिल है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने लोगों से अपील की है कि वह सावधानी बरते और साथ ही सतर्क रहे।

मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी रायपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली, महासमुंद, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर में अगले तीन घंटे के अंदर बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में दंतेबाड़ा और बीजापुर सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। साथ कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बना है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के तीन संभाग रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में बारिश के आसार है।

छत्तीसगढ़ के 4 जिलों दंतेवाड़ा, बस्तर, बीजापुर और सुकमा में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। 200 से ज्यादा घर बाढ़ में ढह गए, जिसके कारण कई परिवार प्रभावित हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन की ओर से राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी अधिकारियों से पल पल की खबर ले रहें हैं।