Cg news।मोहला-मानपुर: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में शराब की जानलेवा लत ने एक परिवार को तबाह कर दिया। शराब खरीदने के लिए पैसे न देने से नाराज एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां के सिर पर बांस के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी नृशंस हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मानपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह दिल दहला देने वाली वारदात मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टांगापानी (तुमडीकसा) की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को हरेली त्योहार के अवसर पर परिवार के अधिकांश सदस्य खेत में पूजा-अर्चना करने गए हुए थे।

घर पर मृतका इद्रोतिन बाई नुरेटी (पति अमित राम नुरेटी, उम्र 40 वर्ष) और उनका बेटा रोहित कुमार नुरेटी ही मौजूद थे। इसी दौरान शराब का आदी रोहित अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब मां ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर आरोपी रोहित ने घर में रखा बांस का भारी डंडा उठाया और अपनी मां के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से हट गया। पूजा खत्म कर जब परिजन घर लौटे, तो महिला खाट पर बेसुध पड़ी मिली। बेहद गंभीर हालत में भी पीड़ित मां ने इशारों में अपने पति को पूरी आपबीती सुनाई।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतका के पति अमित राम और सास मेसनी बाई समेत अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए।

संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतका के बेटे रोहित कुमार नुरेटी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

मानपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।