Cg news।रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां प्रेम-प्रसंग और दोस्तों के बीच हुए आपसी विवाद में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई।

अपनी प्रेमिका को कार से ले जा रहे दोस्त को रोकने के लिए प्रेमी गाड़ी की बोनट/छत पर चढ़ गया, लेकिन आरोपी चालक ने कार रोकने के बजाय तेजी से दौड़ा दी। लगभग 200 मीटर तक घिसटने के बाद जैसे ही पीड़ित नीचे गिरा, आरोपी ने उस पर कार चढ़ा दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news: प्रेमिका को कार से ले जा रहे दोस्त ने प्रेमी को बोनट पर 200 मीटर घसीटा, फिर गाड़ी से रौंदकर उतारा मौत के घाट
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक घटना बीती शुक्रवार की देर शाम टाटीबंध इलाके की है। मृतक की पहचान परमप्रीत सिंह (उम्र 34 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना की शाम परमप्रीत सिंह का उसके दोस्त भरत मंगनानी के साथ किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ था। विवाद के दौरान परमप्रीत की प्रेमिका भी वहीं मौजूद थी।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बहस बढ़ते देख परमप्रीत की प्रेमिका भरत मंगनानी की कार में सवार होकर वहां से जाने लगी।

अपनी गर्लफ्रेंड को जाने से रोकने और कार को रुकवाने के लिए परमप्रीत हड़बड़ाहट में भरत मंगनानी की कार की छत/बोनट पर चढ़ गया।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

200 मीटर तक घसीटा, फिर बेरहमी से रौंदा

कार रुकवाने के बजाय आरोपी चालक भरत मंगनानी ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और परमप्रीत को उसी हालत में घसीटते हुए कार तेज रफ्तार में भगाने लगा।

करीब 200 मीटर तक कार से लटके रहने के बाद संतुलन बिगड़ने से परमप्रीत सड़क पर गिर पड़ा।आरोपी भरत ने गाड़ी धीमी करने के बजाय नीचे गिरे परमप्रीत पर ही कार चढ़ा दी और रौंदते हुए मौके से फरार हो गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से खून से लथपथ परमप्रीत को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। उसके सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में बेहद गंभीर चोटें आई थीं। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर आरोपी भरत मंगनानी की तलाश और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।