Cg news।बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। थाना चंदनू क्षेत्र के ग्राम देवरी में घर के भीतर गुटखा खाकर थूंकने से मना करने पर 65 वर्षीय ससुर ने आपा खो दिया और अपनी बहू पर सब्जी काटने वाले धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायतकर्ता मुकेश घृतलहरे द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 14 अगस्त 2026 की दोपहर लगभग 3:30 बजे की है। मुकेश अपने साथी खलेश्वर पाटले के साथ घर के सामने जैतखाम के पास बातचीत कर रहा था। इसी दौरान बड़े पापा गोविंद घृतलहरे के घर से जोर-जोर से लड़ाई-झगड़े और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनकर जब वे दोनों दौड़कर घर के भीतर पहुंचे, तो देखा कि भाभी पूजा उर्फ ताजेश्वरी घृतलहरे अपने ससुर गोविंद घृतलहरे को घर में कहीं भी गुटखा खाकर थूंकने से मना कर रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थूंकने से मना करने की बात पर आरोपी ससुर गोविंद घृतलहरे उग्र हो गया और बहू के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान आरोपी ने किचन में रखा सब्जी काटने वाला धारदार चाकू उठाया और बहू ताजेश्वरी के पेट में घोंपने की कोशिश की।

ताजेश्वरी ने चाकू के वार से खुद को बचाने का प्रयास किया, जिससे चाकू का वार उनके बायें पेट के ऊपर पसली और दाहिने हाथ की अंगुली पर लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के समय मौके पर मौजूद बहन ने तुरंत दौड़कर आरोपी गोविंद को पकड़ा और बीच-बचाव किया, जिससे महिला की जान बच सकी।

घायल ताजेश्वरी को परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल बेमेतरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही चंदनू थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी गोविंद घृतलहरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 296, और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

पुलिस ने देवरी निवासी 65 वर्षीय आरोपी गोविंद घृतलहरे को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने आवेश में आकर अपनी बहू पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।