बिलासपुर—कांग्रेस नेता और बिल्हा के पूर्व छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला के निवास पर होली मिलन कार्यक्रम में फाग सुनने लोग उमड़े। ठेठ छत्तीसगढी फाग सुनने आम और खास सभी लोग पहुंचे। इसके पहले राजेन्द्र शुक्ला ने सभी अथिथियों का माथे पर तिलक लगाया। साथ ही गले लगाकर स्वागत भी किया। उपस्थित लोगों ने ठेठ छत्तीसगढिया फाग गायन का आनन्द लेने के साथ ही भजिया और ठण्डई का भी स्वाद लिया। जश्न में कांग्रेस नेताओं समेत भाजपा नेताओं को भी देखा गया।

बिल्हा विधानसभा तिफरा स्थित अपने निवास पर कांग्रेस नेता पूर्व छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला के निवास पर विशेष छत्तीसगढ़िया फाग उत्सव और होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में जमकर भीड़ उमड़ी। क्या कांग्रेस क्या भाजपा सभी ने कार्यक्रम का आनन्द लिया। आम और खास ने भी भजिया और ढण्डई का स्वाद चखा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संचालित M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 में चयनित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में फगुआ गाने वाली टीम ने देशी के साथ लोगों को बृज का भी फाग सुनाया। मौके पर मौजूद फाग प्रेमियों ने एक प्रस्तुती का तालियों के साथ स्वागत किया। आयोजक राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि श्रम साधना में फाग हमारे  जीवन का अहम् हिस्सा है। पौराणिक काल से लेकर आज तक फाग का महत्व प्रासंगिक है। यह ना केवल मनोरंजन का साधन है। बल्कि अपनी परम्पराओं को याद रखने का माध्यम भी है। 

 हम फाग कार्यक्रम के बहाने एक दूसरे मिलते हैं। सुख दुख साझा करते हैं। मिलने जुलने के दौरान हम एक दूसरे का कुशल क्षेम से भी परिचित होते हैं। एक साथ अपनों से मिलने और नये सम्बन्ध का विस्तार होना होली और फाग से ही संभव है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.