Bilaspur- नगर निगम के सफाईकर्मी,जो शहर को साफ और नागरिकों को स्वस्थ्य रखने में महती जिम्मेदारी निभाते हैं,उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए निगम कमिश्नर  अमित कुमार के निर्देश पर नगर पालिक निगम बिलासपुर हैल्थ कैंप का आयोजन कर रहा है। जिसके तहत आज एसआरएलएम सेंटर कुंद्रापारा,सकरी,छठघाट और जोन 8 कार्यालय में मेडिकल मोबाइल यूनिट के ज़रिए 253 सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।

इस दौरान 148 सफाईकर्मी ऐसे पाएं गए जिन्हें आवश्यक जांच की जरूरत महसूस की गई,इन सफाई कर्मियों का मेडिकल मोबाइल यूनिट में निःशुल्क लैब टेस्ट किया गया और ऐसे ही 243 सफाईर्मियों को निःशुल्क दवाई का भी वितरण किया गया। 11 जनवरी को बाकी के बचे हुए सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा,इसके लिए देवरीखुर्द और बहतराई के एसआरएलएम सेंटर में मेडिकल मोबाइल यूनिट तैनात किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विदित है की पूरे शहर को स्वच्छ रखने की महती जिम्मेदारी हमारे सफाई मित्र उठाते हैं,उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे यही प्राथमिकता है। बारिश में,ठंड में गर्मी में किसी भी मौसम में सफाई मित्र कचरे और गंदगी के ढेर में अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करते है,इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करने वाले कर्मियों के लिए नगर निगम कैंप का आयोजन कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.