GPSC Recruitment/गांधीनगर। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ वैकेंसी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने रेंज वन अधिकारी सहित कुल 26 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

जीपीएससी ने जिन 26 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें रेंज वन अधिकारी (श्रेणी-द्वितीय) के 25 और असिस्टेंट वन संरक्षक (श्रेणी-द्वितीय) का 1 पद शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Rakshabandhan 2026: क्या चंद्र ग्रहण का रहेगा साया? जानें सूतक काल और रक्षासूत्र बांधने का सही धार्मिक नियम
Rakshabandhan 2026: क्या चंद्र ग्रहण का रहेगा साया? जानें सूतक काल और रक्षासूत्र बांधने का सही धार्मिक नियम
Rakshabandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष 28 अगस्त, शुक्रवार को अत्यंत उत्साह और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जीपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया बुधवार, 1 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार वनस्पति विज्ञान/रसायन विज्ञान/भूविज्ञान/गणित/भौतिक विज्ञान/सांख्यिकी/प्राणी विज्ञान/सूक्ष्म जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी/जैव रसायन विज्ञान/पर्यावरण विज्ञान/पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान/कृषि/वानिकी/बागवानी/इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

ये खबर भी पढ़ें…
Rakshabandhan 2026-जानिए क्यों बांधी जाती है लाल, पीली और केसरिया रंग की राखी, क्या है इन खास रंगों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
Rakshabandhan 2026-जानिए क्यों बांधी जाती है लाल, पीली और केसरिया रंग की राखी, क्या है इन खास रंगों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
Rakshabandhan 2026: भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व इस वर्ष 28 अगस्त 2026,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 15 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन पीटी, मेंस परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 39,900 से 1,67,800 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Raksha Bandhan Puja Thali-रक्षाबंधनरक्षाबंधन पर शुभता और समृद्धि लाती है सही पूजा थाली: जानें थाली सजाने का सही तरीका और हर सामग्री का धार्मिक महत्व
Raksha Bandhan Puja Thali-रक्षाबंधनरक्षाबंधन पर शुभता और समृद्धि लाती है सही पूजा थाली: जानें थाली सजाने का सही तरीका और हर सामग्री का धार्मिक महत्व
Raksha Bandhan Puja Thali।भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/एसईबीसी उम्मीदवार के लिए 100 रुपए है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक/महिला उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।

जीपीएससी की ओर से 7 जून को प्रिलिमिनरी परीक्षा (पेपर- 1), 27 जून को प्रिलिमिनरी परीक्षा (पेपर- 2) और मुख्य लिखित परीक्षा 13 से 16 दिसंबर के बीच आयोजित करने की संभावना है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकालकर रख लें।