बिलासपुर—पिछले पांच दिनों से प्रदेश में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। 11 मार्च को सुशसन तिहार के अंतिम दिन लोग अपनी समस्या लेकर बूथ पर पहुंचे। इस उम्मीद के साथ  पेटी में अपनी समस्या लिखकर डाला कि शासन परेशानियों को  गंभीरता से लेगा। लेकिन कुछ ऐसी भी समस्या सामने आयी है। जिसका निदान प्रशासन के बस में भी नहीं है। प्रशासन भी सकते में है कि आखिर इसका क्या जवाब दें। मामला महासमुन्द जिले के विखाखण्ड पिथौरा का है। एक शिक्षक फरियादी ने शिक्षक भर्ती नहीं होने को लेकर नाराजगी जाहिर किया है। इसके लिए जिम्मेदार वित्त मंत्री को हटाए जाने की मांग की है। बहरहाल शिक्षक की समस्या का निदान हो या ना हो…लेकिन मामला जमकर चर्चा में है। इसी तरह एक आवेदन जीपीएम से भी सामने आया है। फरियादी ने मुख्यमंत्री को हेलीकाफ्टर से आने और  क्षेत्र का विकास देखने को कहा है।।

महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक के शत्रुघ्न सिन्हा ने छत्तीसगढ़ शासन के नाम शिकायत कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी को वित्त विभाग से हटाने का आवेदन दिया है। नाराजगी जाहिर करते हुए शिक्षक ने लिखा है कि विधानसभा चुनाव के समय 57000 शिक्षकों की भर्ती का एलान किया गया था। लोकसभा के समय 33000 शिक्षको की भर्ती का वादा किया ।  लेकिन वित्ती मंत्री ने भर्ती की फाइल को दबाकर रखा है। इसलिए उन्हें वित्त मंत्री के पद से हटाया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा एक और पत्र सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। परासी गांव के एक व्यक्ति ने सुझाव दिया है कि मुख्यमंत्री हेलीकाफ्टर से आएं.. जिले में विकास देखें…पत्र में लिखा है कि परासी गांव में गंदगी है। महाविद्यालय और नाला रोड बनाए जाने का भी जिक्र किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
बिलासपुर... केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने बुधवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.