Big news

Gold Price in India : सोने की कीमत एक लाख रुपए के पार

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 90,840 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 89,269 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 74,378 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 73,091 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी।

Gold Price in India :सोने के दाम मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को करीब दो प्रतिशत बढ़कर एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गए हैं।

Gold Price in India :सोने में तेजी की वजह मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष का बढ़ना है।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है।एमसीएक्स पर सोना 1,108 रुपए या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 99,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। गुरुवार को सोना 98,392 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके बाद शुरुआती कारोबार में ही एमसीएक्स पर सोना 1 लाख रुपए के स्तर को पार कर 1,00,403 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। दोपहर 2:35 पर सोना 1.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,00,079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,06,639 रुपए प्रति किलो पर थी।

वायदा बाजार के साथ-साथ स्पॉट पर भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 99,170 रुपए हो गया है, जो कि पहले 97,455 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 90,840 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 89,269 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 74,378 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 73,091 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी।

चांदी की कीमत में भी बढ़त देखी गई है और यह बढ़कर 1,06,240 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,05,498 रुपए थी।

कामा ज्वेलरी के मैनेजिंग डायरेक्टर कॉलिन शाह ने कहा कि भू-राजनीतिक तनावों और भारतीय रुपए के कमजोर होने के चलते देश में सोने की कीमतें सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने आगे कहा कि सोने की कीमतों को अल्पावधि में प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते एमसीएक्स पर सोना 1,00,200 रुपए से 1,00,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकता हैं।

Back to top button
casibomcasibomcasibomjojobetcasibomcasibomjojobetsahabetcasibomcasibommarsbahiscasibomgrandpashabetonwinpusulabetmarsbahiscasinolevant