LPG Subsidy/वाराणसी/ वाराणसी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए उपभोक्ता जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें।

30 जून तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर सब्सिडी (LPG Subsidy) मिलनी बंद हो सकती है। विशेष रूप से उज्ज्वला योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए नियमों के अनुसार प्रत्येक वित्तीय वर्ष में कम से कम एक बार बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अथवा ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।
जिले के करीब बड़ी संख्या में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ताओं को पहले से ही जागरूक किया जा रहा है।
जिले में उज्ज्वला योजना के करीब 2.49 लाख लाभार्थी हैं। उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन करा सकते हैं या संबंधित गैस कंपनी के मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं।

इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।