गौरेला–पेंड्रा–मरवाही।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत सेमरा के तत्कालीन एवं वर्तमान में ग्राम पंचायत तरईगांव के सचिव श्री किशन राठौर को गंभीर प्रशासनिक अनियमितताओं, शासकीय आदेशों की अवहेलना तथा अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार जांच में शासकीय प्राथमिक शाला भवन के ध्वस्तीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य में नियमों के उल्लंघन, शासकीय संपत्ति के दुरुपयोग, न्यायालय एवं विभागीय आदेशों की अवहेलना, राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्तता तथा मनरेगा कार्यों में मशीनों के अवैध उपयोग संबंधी आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए न्यायाधीश
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए न्यायाधीश
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कमी को दूर करने और न्यायिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कारण बताओ सूचना पत्र के जवाब में प्रस्तुत स्पष्टीकरण भी संतोषजनक नहीं पाया गया। इन तथ्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम, 1999 के तहत श्री राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत मरवाही निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट
रायपुर/ दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.