बिलासपुर… छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश की नदियों और उनके उद्गम स्थलों की सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक आदेश पारित किया है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि प्रदेश की 19 नदियों के उद्गम स्थल चिन्हित कर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किए जाएँ और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जिला कलेक्टरों की अध्यक्षता में विशेष कमेटियाँ बनाई जाएँगी।

 समितियों में राजस्व अधिकारी, जल संसाधन विभाग के इंजीनियर, अतिरिक्त कलेक्टर, खनिज अधिकारी, वन एवं जलवायु परिवर्तन अधिकारी और संबंधित नगरीय निकाय के आयुक्त या सीईओ सदस्य होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
पार्किंग भी सुरक्षित नहीं, मोहल्ले में चाकू भी बेखौफ; दो वारदातों के बाद पुलिस की कार्रवाई
पार्किंग भी सुरक्षित नहीं, मोहल्ले में चाकू भी बेखौफ; दो वारदातों के बाद पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगह हुई दो वारदातों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोरी की एक्टिवा बरामद की, जबकि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अरपा नदी से जुड़ी याचिका पर सुनवाई

अरपा नदी समेत प्रदेश की अन्य नदियों के संरक्षण को लेकर दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई की। कोर्ट ने पाया कि कई नदियों के उद्गम स्थल रिकॉर्ड में नाले के रूप में दर्ज हैं। इसे बदलने और सही दर्ज करने का आदेश दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
मटियारी में महुआ शराब का खेल, तीन ठिकानों पर दबिश; 52 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
मटियारी में महुआ शराब का खेल, तीन ठिकानों पर दबिश; 52 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
बिलासपुर... सीपत क्षेत्र के मटियारी गांव में अवैध महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक साथ कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार का पक्ष और योजनाएँ

राज्य सरकार ने अदालत को जानकारी दी कि महानदी, हसदेव, तांदूला, पैरी, केलो और मांड जैसी नदियों के लिए पहले ही कमेटियाँ बनाई जा चुकी हैं। साथ ही, अरपा नदी में सालभर पानी बनाए रखने और प्रदेश की 9 प्रमुख नदियों के पुनर्जीवन की योजना पर भी काम जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
टेप, पन्नी, मैग्नेट से नंबर प्लेट ढकने का खेल भारी पड़ा; 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7.24 लाख का चालान
टेप, पन्नी, मैग्नेट से नंबर प्लेट ढकने का खेल भारी पड़ा; 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7.24 लाख का चालान
बिलासपुर... नंबर प्लेट को टेप, पन्नी, मैग्नेट, कपड़े या पेंट से ढककर पुलिस की नजर से बचने की कोशिश अब वाहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर निगम पर कोर्ट सख्त

हाईकोर्ट ने नगर निगम बिलासपुर को नया शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने पूछा कि अरपा नदी में गंदगी रोकने के लिए बनाए जा रहे एसटीपी की प्रगति क्या है और नालों का गंदा पानी रोकने की योजना कहां तक पहुँची है। मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी।