LIVE UPDATE
Bilaspur

अपराधियों पर पुलिस का दोहरा प्रहार: ठगी का आरोपी पूर्व आरक्षक गिरफ्तार.. नशे में मारपीट करने वाला सलाखों के पीछे

बिलासपुर। जिले की कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। सरकंडा और सकरी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक साल से फरार ठगी के आरोपी पूर्व आरक्षक और नशे में हमला करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर कानून का कड़ा संदेश दिया है।

सरकंडा: एक साल बाद पकड़ाया आरक्षक 

सरकंडा पुलिस ने पूर्व आरक्षक श्रीकांत मार्को को गिरफ्तार किया है।, करीब एक वर्ष पूर्व 2.5 लाख और एक टाटा जेस्ट कार की ठगी कर फरार हो गया था। पीड़ित आदित्य श्रीवास्तव की शिकायत पर 3 फरवरी 2024 को एफआईआर दर्ज हुई थी,। जिसमें कहा गया था कि आरोपी ने कार को पीएचई विभाग में लगवाने और लाभ दिलाने का झांसा दिया, लेकिन फिर न पैसे लौटाए, न कार वापस की।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बंधवापारा स्थित अपने निवास पर लौटा है। तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय की टीम ने  वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

सकरी: नशे में हमला करने वाला गिरफ्तार

थाना सकरी अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी खुर्द में नशे में धुत आरोपी मोहम्मद ईशराक अली ने गोपी वर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित अपने दोस्तों के साथ साबिर गैराज के पास बैठा था, तभी आरोपी वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने नुकीली वस्तु से गोपी पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल गोपी वर्मा का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close