दिल्ली: अक्सर खाना खाने के बाद पेट फूलने और खट्टी डकारों की शिकायत आम हो जाती है, जिसे लोग केवल पाचन की सामान्य समस्या मानकर अनदेखा कर देते हैं।

हालांकि, विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि यह सिर्फ एक मामूली असुविधा नहीं, बल्कि धीरे-धीरे पूरे शरीर को विषाक्त बनाने वाली स्थिति हो सकती है। लोग अक्सर गैस और पेट फूलने की समस्या को नजरअंदाज कर बाजार में उपलब्ध चूर्ण या दवाओं पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन यह समस्या पेट, लिवर और हार्मोन को भी प्रभावित कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयुर्वेद के अनुसार, पेट फूलने जैसी दिक्कतों को ‘वात दोष’ से जोड़ा जाता है। जब शरीर में वात दोष की वृद्धि होती है, तो पाचन अग्नि धीमी पड़ जाती है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान करने लगती हैं।

यदि इसका समय पर इलाज न किया जाए, तो लिवर और आंतों में गंभीर बीमारियां विकसित हो सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाना खाने के बाद पेट फूलने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें ज्यादा तीखा और तला-भुना खाना, गलत फूड कॉम्बिनेशन (जैसे कढ़ी के साथ दही या रायता), अत्यधिक चाय-कॉफी और डिब्बाबंद पेय पदार्थों का सेवन, खाना खाने के बाद न टहलना, और खाना खाते समय ज्यादा बात करना शामिल हैं। बातचीत के दौरान हवा पेट में चली जाती है, जिससे पाचन में बाधा उत्पन्न होती है।

ये आदतें पेट से जुड़ी परेशानियों की जड़ होती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुरुआती स्तर पर, कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों से इस परेशानी से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। अजवाइन और काले नमक को भूनकर पाउडर बनाकर रखने और खाने के बाद इसका सेवन करने से गैस और पेट फूलने की समस्या में आराम मिलता है। अदरक का पानी भी पाचन शक्ति को बढ़ाने में सहायक है; ताजा अदरक को पानी में उबालकर दिन में दो बार पीने से पेट संबंधी रोग कम होते हैं।

सौंफ और मिश्री का मिश्रण भी खाने के बाद बेहद फायदेमंद होता है। इसे बाजार से खरीदा जा सकता है या घर पर भी तैयार किया जा सकता है। सौंफ और धागे वाली मिश्री को दरदरा पीसकर खाने के बाद लें।

यदि कब्ज की समस्या है, तो इस मिश्रण को दूध के साथ लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, सुबह खाली पेट मुनक्का के अंदर काला नमक भरकर खाने से भी पेट साफ रखने में मदद मिलती है।