धमतरी/ धमतरी जिले में 10 जनवरी से आयोजित राज्यस्तरीय अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे युवाओं का जोश और उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद  रूप कुमारी चौधरी सोमवार को भर्ती स्थल पहुंचीं।

उन्होंने भर्ती प्रक्रिया, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का अवलोकन किया और उपस्थित युवाओं से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG News: छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनामी संपत्ति प्रभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि राज्यस्तरीय अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 10 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है, जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 9,000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया है।

इस भर्ती रैली के माध्यम से 1500 से अधिक अग्निवीर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संपन्न की जा रही है। भर्ती रैली के सफल आयोजन से जिले में राष्ट्र सेवा के प्रति युवाओं का उत्साह, आत्मविश्वास और प्रेरणा नई ऊंचाइयों को छूता हुआ दिखाई दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की भर्ती प्रक्रिया में 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सांसद  चौधरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश सेवा के प्रति युवाओं का यह जज्बा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई अग्निवीर योजना युवाओं को भारतीय सेना के माध्यम से राष्ट्र सेवा का गौरवपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में सफलता और असफलता दोनों जीवन का हिस्सा हैं, अतः किसी भी परिस्थिति में निराश न हों।

ये खबर भी पढ़ें…
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
बलरामपुर...वह बच्ची असम के एक मेले में ‘जलपरी’ बनी हुई थी। सामने तमाशा देखने वालों की भीड़ थी और पीछे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपनी कमियों को पहचानकर निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें—सफलता अवश्य मिलेगी। सांसद ने भर्ती रैली में शामिल सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ निश्चय के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने कहा कि लगभग एक दशक बाद जिले में राज्यस्तरीय सेना भर्ती रैली का आयोजन होना धमतरी जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं का चयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विकासखंड स्तर पर निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जहां सेवानिवृत्त सेना जवानों द्वारा युवाओं को अग्निवीर, सेना एवं अन्य सैन्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह पहल युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने कहा कि जिले में इतने भव्य, सुव्यवस्थित और अनुशासित स्तर पर भर्ती रैली का आयोजन सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस दौरान कर्नल  अरुण कालिया ने भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसडीएम धमतरी  पीयूष तिवारी, उपायुक्त नगर निगम पी.सी. सार्वा, सेना के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे।