Ind vs nz।नागपुर। भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे और विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने साल 2026 की शुरुआत किसी सपने जैसी की है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs ENG, 3rd ODI: इंग्लैंड ने 27 रनों से जीता लॉर्ड्स वनडे, भारत ने 1-2 से गंवाई सीरीज
IND vs ENG, 3rd ODI: इंग्लैंड ने 27 रनों से जीता लॉर्ड्स वनडे, भारत ने 1-2 से गंवाई सीरीज
IND vs ENG, 3rd ODI.पहले टी20 सीरीज और अब वनडे सीरीज. इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीम को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 35 गेंदों में 240.00 की हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट से 84 रन कूट डाले, जिसमें 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस विध्वंसक पारी के दम पर न केवल भारत ने 48 रनों से जीत दर्ज की, बल्कि अभिषेक ने क्रिकेट जगत के कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।

अभिषेक शर्मा के लिए यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने अपने गुरु और मेंटर युवराज सिंह के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे मुकाबले में जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे, तो उनके ऊपर बहुत ज्यादा दबाव नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मैच में 8 छक्के जड़ते ही अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में युवराज (74 छक्के) से आगे निकल गए हैं। अभिषेक अब भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं।

मैच के दौरान उन्होंने जिस तरह से कीवी स्पिनरों और तेज गेंदबाजों को निशाना बनाया, उसने नागपुर के दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
21 वर्षीय जूनियर वर्ग में यश खुबचंदानी बने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन
21 वर्षीय जूनियर वर्ग में यश खुबचंदानी बने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन
रायपुर। यूनाइटेड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के युवा पावरलिफ्टर यश खुबचंदानी ने शानदार प्रदर्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभिषेक शर्मा ने इस पारी के साथ ही विश्व क्रिकेट में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जहाँ अब तक कोई भी दिग्गज बल्लेबाज नहीं पहुँच सका था।

अभिषेक ने महज 22 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। यह उनके टी20I करियर का 8वां अवसर था जब उन्होंने 25 या उससे कम गेंदों पर अर्धशतक जड़ा है।

इस उपलब्धि के साथ उन्होंने फिल साल्ट, सूर्यकुमार यादव और एविन लुईस (7-7 बार) को पछाड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

यह न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया अब तक का सबसे तेज टी20 अर्धशतक भी है।

रिकॉर्ड्स का सिलसिला यहीं नहीं रुका। अपनी 84 रनों की पारी के दौरान जैसे ही अभिषेक ने 82 रन का आंकड़ा पार किया, उन्होंने टी20 क्रिकेट (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मिलाकर) में अपने 5000 रन पूरे कर लिए। वे दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने सबसे कम गेंदों (2898 गेंद) का सामना करते हुए इस जादुई आंकड़े को छुआ है।

उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज आंद्रे रसेल (2942 गेंद) का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।