Education News।छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। इस संबंध में विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है, जिसमें राज्य के कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और अन्य विंग के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से ठीक पहले शिक्षा विभाग में इतने बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों का सीधा असर स्कूलों की प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर पड़ेगा।

नए अधिकारियों की नियुक्ति से जिलों में लंबित पड़े शैक्षणिक कार्यों और अटकी हुई फाइलों को गति मिलने की उम्मीद है।