LIVE UPDATE
Chhattisgarh

“द्विविवाह बना फसाद… डॉ. मिथलेश साहू निलंबित.. सरकारी सेवा में नैतिकता पर उठा सवाल”

रायपुर… छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित अमोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथलेश साहू को द्विविवाह के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

राज्य शासन द्वारा 17 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार, डॉ. साहू ने पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी कर ली, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 22 का उल्लंघन है। उन्होंने 26 मई 2023 को डिगेश्वरी साहू से विवाह किया था, जबकि 8 जनवरी 2024 को बिना तलाक लिए सृष्टि साहू से दूसरी शादी की।

इस अनुशासनहीन कृत्य को लेकर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित कर रायपुर मुख्यालय में अटैच किया गया है। बिना पूर्व अनुमति वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकते।

सूत्रों के अनुसार, दूसरी पत्नी को पहली शादी की जानकारी नहीं थी, और शिकायत के बाद मामला सार्वजनिक हुआ। IPC की धारा 494 के तहत फौजदारी मामला दर्ज होने की भी पुष्टि हुई है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close