CG: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में चिकित्सा अधिकारी से 25.66 लाख की धोखाधड़ी हो गई। आरोपी ने मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर डाॅक्टर को चूना लगाया। मामले में डाॅक्टर ने आजाद चौक थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के मुताबिक, ठगो का शिकार हुए डाॅक्टर का नाम राकेश मिश्रा है। राकेश मिश्रा समता काॅलोनी में रहते हैं और चिकित्सा विभाग में चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं।

आजाद नगर थाने में दी उनकी शिकायत के अनुसार

”मै राकेश मिश्रा समता कालोनी रायपुर मे रहता हूं। चिकित्सा अधिकारी के पद पर कामधेनु विश्वविधालय दुर्ग में पदस्थ हूं। माह अगस्त 2026 के दौरान फेसबुक के माध्यम से रेशमी गुप्ता नाम की लडकी ने फेसबुक के माध्यम से संपर्क किया था। उसने मुझे क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टेमेंट प्लान समझाया और अच्छा फायदा के लिए भरोसा दिलाया। रेशमी गुप्ता ने अपने सीनियर सुरेश चौहान निवासी मुम्बई का मोबाइल नंबर दिया।

सुरेश चौहान ने मेरी क्रिप्टो आईडी सिनचेन नामक प्लेटफार्म https:/cinchain.com/हेस pages/reg/index? from इक्वाल login एंड आपरेट ईक्वाल पर पंजीकृत किया। मैने अपने इमेल dr. rakeshmishra02@gmail.com से पंजीकृत कर UID: 7655 जनरेट हुई इस आईडी के माध्यम से मैंने ट्रेडिंग की।

शुरू में ट्रेडिंग से उसे फायदा हुआ। फायदे हुए मुद्रा जो कि US डीटी में थी, जिसे बाईनेंस ट्रेडिंग एप जो कि प्रचलित है जिसमे इन्होने मुझे रजिस्ट्रर्ड कराया। यूनिक आईडी UID जिसका युजर नेम User-93d1c61d है। कुछ पैसे भारतीय मुद्रा आईएनआर में दिखाया, जिससे वो झांसे में आ गया और ट्रेडिंग के लिए उत्साहित हुआ।

सुरेश चौहान के माध्यम से ट्रेडिंग शुरू की गई और इस ट्रेडिंग के माध्यम से लगातार फायदा दिखाया जा रहा था। 22 सितम्बर को डॉक्टर ने विड्राल करने कि कोशिश की तो आरोपियों ने उसे रोक दिया और रात को मैसेज किया। आरोपियों ने कहा कि इस विड्राल के लिए वेरिफिकेशन चैनेल फीस देना होगा।

आरोपियों ने ऐसे ही करीब 25 लाख ठग लिए। धोखाधड़ी की जब जानकारी हुई तो पीड़ित ने सायबर हेल्पलाइन से संपर्क कर आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जाँच कर रही है”