रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े कारोबारी का अपहरण हो गया। बताया जा रहा हैं कि स्कार्पियों सवार तीन युवक कारोबारी का अपहरण कर अपने साथ जबरन ले गए। किडनैपिंग की इस घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले में जांच की जा रही है।

बताया जा रहा हैं कि घटना 2 अक्टूबर के दोपहर की है। गुरूवार की दोपहर 2:28 बजे कारोबारी प्रतीक राय अपने दफ्तर से भोजन करने के लिए रांवाभाठा स्थित डीएम टावर अपने फ्लेट पहुंचे थे। इस दौरान एक काले रंग की स्कार्पियो टावर के बाहर आकर रूकी।

कार में करीब 3 युवक  सवार थे। चारों आरोपियों ने प्रतीक को जरूरी बात करनी है कहकर फ्लेट के बाहर बुलाये और फिर जबरदस्ती गाड़ी के अंदर धकेल कर अपने साथ ले गए।

बताया जा रहा हैं कि प्रतीक के अपहरण के बाद से उनका मोबाइल बंद है। कारोबारी की पत्नी ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए इसकी शिकायत खमतराई थाने में दर्ज करवाई है।

कारोबारी की पत्नी की शिकायत पर खतमराई पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर कारोबारी की तलाश में जुट गई है। वहीं, अपहरण की खबर के बाद कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर नाकेबंदी कर अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है।