बिलासपुर….कोटा थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोहन पांडे, पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद पांडे, उम्र लगभग 52 वर्ष, निवासी करगी खुर्द कोरी पारा, हाल मुकाम गनियारी भादम के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी राजाराम साहू, पिता चेतराम साहू, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी ग्राम करगी खुर्द, अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोहन पांडे के साथ लाठी-डंडों एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना में गनियारी निवासी शरद कौशिक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
सीजीवार्ल... यूपीआई ने जिस दौर में डिजिटल भुगतान को जेब से नकदी निकालने जितना आसान बना दिया, अब उसी व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजाराम साहू को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर रवाना किया गया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पहुंचकर एफएसएल टीम की उपस्थिति में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
बिलासपुर... जिला शिक्षा विभाग में नियुक्ति, स्थानांतरण और युक्तियुक्तकरण के दौरान कथित मेधांधली को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा की ओर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.