LIVE UPDATE
Bilaspur

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कट्टे से दहशत फैलाने की तैयारी नाकाम

पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान दबोचा गया आरोपी, देसी पिस्टल जब्त

बिलासपुर…हिर्री थाना क्षेत्र में पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई ग्राम धौराभाठा मुक्तिधाम मंदिर के पास की गई, जहां आरोपी संदिग्ध हालत में घूमते मिला।
कट्टा लेकर घूम रहा था आरोपी, दस्तावेज नहीं दिखा सका।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल (कट्टा) बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी हथियार रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजा गया जेल
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीतरस/पीटरस पुरी, उम्र 53 वर्ष, निवासी घोटेमार हिर्री के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए पेट्रोलिंग और तेज कर दी है। अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close