कांकेर/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री Arun Sao ने  जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली, साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि सुशासन तिहार प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत आगामी 05 मई से आमजनता की समस्याओं व मांगों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: शनिवार से 19 सितंबर से बिलासपुर कोलकाता उड़ान को बंद किया जा रहा है। ऐविएशन कंपनी द्वारा अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रभारी मंत्री श्री साव ने सभी जिला स्तर के अधिकारियां को निर्देशित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण औपचारिकतापूर्ण नहीं, गंभीरता से करें।

जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज दोपहर 12.30 बजे से आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में कांकेर श्रेष्ठ जिला है, इसे और बेहतर बनाने की दिशा में सभी अधिकारियों को समन्वित प्रयास करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वे अपनी योग्यता, बुद्धिमता और क्षमता का पूर्ण उपयोग करते हुए शासन की मंशानुसार योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन करें। श्री साव ने विशेष रूप से पेयजल, नगरीय विकास, शिक्षा, निर्माण कार्य, जल संरक्षण, आवास तथा स्वास्थ्य विभाग में संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया। साथ ही वर्षा ऋतु के पहले सभी निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों की जानकारी उप मुख्यमंत्री को दी। जिले के प्रभारी मंत्री श्री साव ने नगरीय प्रशासन विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए नगर पंचायत भानुप्रतापपुर और पखांजूर में आवास निर्माण की धीमी गति पर असंतोष प्रकट करते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में शनिवार सुबह शिक्षक समय पर स्कूल तो पहुंच गए, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह अटल परिसर निर्माण कार्य की प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत घरेलू नल कनेक्शन, हैण्डपंप और जल जीवन मिशन के तहत जल प्रदाय योजनाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। उन्होंने शत-प्रतिशत घरों में नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए।

श्री साव ने अमृत सरोवर योजना पर विशेष रूप से फोकस करते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए सिर्फ प्रशासन ही नहीं, जनप्रतिनिधियों को भी आगे आना होगा, ताकि भावी पीढ़ी सुरक्षित रह सके। उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के तहत निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए।

इसके अलावा उन्हांने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को दिलाने के लिए आवास प्लस 2.0 के तहत किए जा रहे सर्वे का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी को दिए।

इसके अलावा उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, आदिवासी विकास, नियद नेल्लानार योजना, नई नक्सल पुनर्वास नीति के तहत योजनाओं का क्रियान्वयन, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन सहित विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।