LIVE UPDATE
Chhattisgarh

नशे के खिलाफ..आर-पार: उपमुख्यमंत्री बोले – दो बार पकड़े गए तो संपत्ति ज़ब्त

रायपुर…उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई व्यक्ति दो से अधिक बार शराब या अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी संपत्ति जब्त करने की कानूनी कार्यवाही तत्काल शुरू की जाए। शर्मा ने कहा कि नशा उन्मूलन के लिए पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और दवा व्यापारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर रणनीतिक कार्य योजना तैयार की जाए।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने गृह विभाग अंतर्गत अवैध शराब, सट्टा, जुआ, गोधन तस्करी, यातायात नियंत्रण, हिट एंड रन प्रकरण, मोटरयान अधिनियम की धाराओं पर कार्रवाई, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन, गुमशुदा व्यक्तियों और एनडीपीएस एक्ट के मामलों की स्थिति की गहन समीक्षा की।

स्वास्थ्य सेवाओं की बात करते हुए उन्होंने जगदलपुर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शीघ्र ओपीडी सेवा प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही सुलभ हो सकें।

इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड वितरण, मोबाइल हेल्थ वैन संचालन, जनऔषधि केंद्रों की उपलब्धता, सिकलसेल डायग्नोसिस, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की स्थिति तथा आगामी तीन माह की कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button