बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)..जिला अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही के चलते एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए देर रात अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बसंत सिंह ने घटना में लापरवाही स्वीकार करते हुए जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऐसे मामलों में पहले भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पिंडरा निवासी बच्ची इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई गई थी, जहाँ उसे भर्ती कर ऑक्सीजन दिया गया। लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया। आरोप है कि एंबुलेंस में बच्ची को ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया गया, जिससे अंबिकापुर पहुँचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 10 हजार 783 करोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल पहुँचकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है; पहले भी कई मौतें हुई हैं लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने जांच के नाम पर मामला दबा दिया। आरोप है कि कलेक्टर द्वारा दिए गए जांच आदेशों की भी अनदेखी की जा रही है, और कुछ डॉक्टरों को राजनीतिक संरक्षण मिलने से लापरवाही पर कोई रोक नहीं लग रही।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बसंत सिंह ने कहा कि “जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।” वहीं स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि वर्षों से चल रही भ्रष्ट प्रथाओं पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है और बार‑बार इसी तरह के हादसे दोहराए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
CG News.रायपुर निवासी टीएमसी मिनरल रिसोर्सेस प्रायवेट लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक (DGM) कमर्शियल श्री विनम्र कुमार केसर ने अपनी जन्मतिथि को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.