बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)…छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक बलरामपुर में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के गठन एवं कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के निर्देशन तथा प्रदेश महासचिव प्रकाश गोलछा के आवाहन पर जिला प्रमुख राजेश सोनी द्वारा अपने प्रतिष्ठान “राजेश ज्वेलर्स” में आयोजित की गई।

बैठक में संगठन के गठन का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु सर्वसम्मति से चुनाव का निर्णय लिया गया। निर्विरोध चुनाव में रोशन लाल मणि, संचालक सुनीता ज्वेलर्स, को जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके बाद जिला प्रमुख राजेश सोनी ने नव नियुक्त अध्यक्ष के सहमति से तथा उपस्थित सराफा संचालक सदस्यों की सहमति से कार्यकारिणी की घोषणा की।

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रवादी मंच की 2 दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला व अधिवेशन आज से…
राष्ट्रवादी मंच की 2 दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला व अधिवेशन आज से…
बिलासपुर। राष्ट्रवादी मंच #Team_HallaBol परिवार छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 11 एवं 12 सितंबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घोषित कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल में अजय सोनी, रामचंद्र सोनी और दीपक कुमार शामिल हैं। उपाध्यक्ष रंजन सोनी, सचिव ओम प्रकाश सोनी, कोषाध्यक्ष प्रवीण सोनी, सहसचिव श्रावण सोनी, मीडिया प्रभारी विवेक सोनी और सह मीडिया प्रभारी पीयूष सोनी को नियुक्त किया गया।

बैठक में जिले भर के सभी स्थाई और अस्थाई सराफा व्यवसायी उपस्थित रहे। इनमें राजेश सोनी (मां संतोषी ज्वेलर्स, रामानुजगंज), रतन सोनी, कौशिक सोनी, संजय सोनी, अजय सोनी, दीपक कुमार, विजय सोनी, गंगा सोनी, सुभाष सोनी, देबाशीष माना, राजू सोनी सहित कई अन्य सराफा व्यवसाई शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
Cg news।सरगुजा। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर जिले के प्रधान डाकघर में FD से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। तकरीबन 15...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर जिला प्रमुख राजेश सोनी ने कहा, “यह संगठन क्षेत्र के सराफा व्यवसाय के लिए सेतु का कार्य करेगा। सभी सराफा व्यवसाइयों को एकजुट कर उनके हितों का संरक्षण, व्यापारिक विकास तथा आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में कार्य करेगा। यह संगठन छत्तीसगढ़ में सन 2014 से सराफा व्यवसाय के हित में काम कर रहा है।”

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रोशन लाल मणि ने कहा, “मैं अत्यंत हर्षित हूं कि सभी सराफा व्यवसाइयों ने मुझे निर्विरोध अध्यक्ष चुना। मैं उनके विश्वास और समर्थन के लिए नतमस्तक हूं। हम मिलकर सराफा व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।”

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
CG News।बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों की स्थिति और निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी कर रहे हाई कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.