रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)…जिले के वाड्रफनगर तहसील अंतर्गत पंडरी गांव में पदस्थ पटवारी मोहन सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामला तब सामने आया जब एक किसान अपनी पैतृक भूमि के बंटवारे के लिए आवेदन लेकर पटवारी के पास पहुँचा, लेकिन उससे बार‑बार दौड़ाकर परेशान किया गया। आरोप है कि पटवारी ने कार्य करने के बदले 13 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

किसान ने जब रिश्वत देने से इनकार किया तो पटवारी ने उसका काम करने से साफ मना कर दिया। परेशान किसान ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही पटवारी ने पैसा लेते हुए खुद को पकड़े जाने से बचाने की कोशिश की, उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
Cg news।सरगुजा। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर जिले के प्रधान डाकघर में FD से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। तकरीबन 15...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। किसान की सतर्कता और शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत ने एक बड़ी सच्चाई सामने ला दी है। प्रशासन द्वारा ऐसे भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाने की बात कही गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
CG News।बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों की स्थिति और निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी कर रहे हाई कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.