रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ फेस-02 में आज गुरुवार काे एक युवक का शव एलआईजी सी-ब्लॉक के छत पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर डीडी नगर थाना पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

इंद्रप्रस्थ फेस-02 के एलआईजी सी-ब्लॉक की छत पर आज लोगों ने एक युवक के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

ये खबर भी पढ़ें…
School Online Attendance- बिना इंटरनेट भी लगेगी हाजिरी, अटेंडेंस नहीं तो सैलेरी होगी ब्रेक
School Online Attendance- बिना इंटरनेट भी लगेगी हाजिरी, अटेंडेंस नहीं तो सैलेरी होगी ब्रेक
School Online Attendance/रायपुर/राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में उपस्थिति प्रणाली को और अधिक प्रभावी और सुगम बनाने के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक कौन है इसका खुलासा नहीं हुआ है।

वहीं पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु की तो घटना से पहले का एक सीसीटीवी वीडियो मिला, जिसमें युवक लिफ्ट से ऊपर जाते नजर आ रहा है। पुलिस का इस मामले में कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Highcourt Decision – लीव बैलेंस कम होने के आधार पर महिला कर्मचारी को मातृत्व लाभ से नहीं कर सकते वंचित
CG Highcourt Decision – लीव बैलेंस कम होने के आधार पर महिला कर्मचारी को मातृत्व लाभ से नहीं कर सकते वंचित
CG Highcourt Decision -बिलासपुर/छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अधिकारों (Maternity Rights) के संरक्षण की दिशा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीडी नगर थाना प्रभारी गौतम चंद गावड़े ने बताया कि इंद्रपस्थ फेस 2 के आठवें माले पर अज्ञात लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस तस्दीक के लिए मौके पर गई, जहां एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीबन 32 से 35 वर्ष तक दिखाई पड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और बिहार निकलने की थी तैयारी; 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और बिहार निकलने की थी तैयारी; 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
बलरामपुर..( पृथ्वी लाल केशरी ) वाड्रफनगर के व्यस्त मार्केट में अरविंद ज्वेलर्स का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एफएसएल की टीम को सूचना देकर जांच और मर्ग प्रक्रिया पूरी कराई गई है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। आस पास के इलाको में पतासाजी की जा रही है। घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें शांति की तलाश जैसी कुछ बात लिखी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर पूरे मामले की जाँच की जा रही है।