बिहार के रोहतास जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक युवती की उसके अपने ही परिजनों ने बेरहमी से हत्या कर दी, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी।

यही नहीं, बेटी के इस फैसले का समर्थन करने पर उसकी मां को भी निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
ऑपरेशन शंखनाद’ का बड़ा प्रहार, 55 किलो गौमांस के साथ 10 आरोपी हिरासत में
ऑपरेशन शंखनाद’ का बड़ा प्रहार, 55 किलो गौमांस के साथ 10 आरोपी हिरासत में
जशपुर...जिले में गौवंश वध के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत कोतबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना रोहतास के चुटिया पुलिस थाना क्षेत्र के पियाराकला गांव की है, जहां पार्वती देवी और उनकी बेटी प्रतिमा कुमारी की हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाले अपराध को पीड़िता के पिता रामनाथ राम और छोटे भाई छोटू कुमार ने मिलकर अंजाम दिया।

पुलिस को दोनों के शव गांव के एक बिजली उपकेंद्र के पास सुनसान इलाके में मिले, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
मजबूत जांच और पुख्ता सबूतों से हत्या का आरोपी दोषी, विवेचक को मिला इनाम
मजबूत जांच और पुख्ता सबूतों से हत्या का आरोपी दोषी, विवेचक को मिला इनाम
सूरजपुर (मनीष जायसवाल ) किसी भी आपराधिक मामले में FIR दर्ज होना जांच की शुरुआत होती है। घटना की सच्चाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक झूठी कहानी रची। उन्होंने दावा किया कि मोटर पंप चलाते समय करंट लगने से मां-बेटी की मौत हो गई। लेकिन जब पुलिस ने शवों की जांच की, तो उन पर बाहरी चोटों के निशान पाए गए। पूछताछ के दौरान दोनों के बयान विरोधाभासी पाए गए, जिससे पुलिस को संदेह हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर रामनाथ और उसके बेटे छोटू ने अपना अपराध कबूल कर लिया

जांच में सामने आया कि घटना की रात जब प्रतिमा अपनी मां के साथ सो रही थी, तब पिता और भाई ने मिलकर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया

ये खबर भी पढ़ें…
एक करोड़ की ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो और मौत का खेल! थानेदार आत्महत्या कांड में बाप-बेटी और वकील गिरफ्तार
एक करोड़ की ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो और मौत का खेल! थानेदार आत्महत्या कांड में बाप-बेटी और वकील गिरफ्तार
बस्ती...वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या का मामला अब एक सनसनीखेज हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग प्रकरण के रूप में सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेटी की हत्या होते देख जब पार्वती देवी ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने शवों को गांव के बाहर सुनसान जगह पर फेंक दिया और पुलिस को करंट लगने से मौत होने की झूठी कहानी सुनाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। पुलिस ने रामनाथ राम और उसके बेटे छोटू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस इस जघन्य अपराध की गहराई से जांच में जुटी हुई है।