बुलढाणा…सोशल मीडिया पर ‘वायरल स्टार’ बनने की सनक ने एक और जिंदगी छीन ली। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में चलती ट्रेन के सामने रील शूट कर रहे दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह दर्दनाक हादसा शेगांव तालुका के आलसना गांव के पास हुआ।

मृतक की पहचान मोहम्मद नदीम मोहम्मद रफिक (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है। उसका साथी, जो गंभीर रूप से घायल हुआ है, को स्थानीय लोगों की मदद से शेगांव सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
भोपाल-रायपुर।दस साल पहले मोबाइल हाथ में था, लेकिन इंटरनेट की रफ्तार और पहुंच आज जैसी नहीं थी। महंगा डेटा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी में आए थे, बना बैठे मौत का वीडियो

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक आलसना गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उसी दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक के पास ‘डेंजरस स्टाइल में रील’ शूट करने का फैसला किया। जैसे ही वे मोबाइल कैमरा ऑन कर पोज़ देने लगे, तेज रफ्तार ट्रेन उनकी तरफ आ गई और देखते ही देखते दोनों उसकी चपेट में आ गए।

ये खबर भी पढ़ें…
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission:केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद वहां अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नदीम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

‘लाइक्स और व्यूज’ की दौड़ में जान गंवाई

ये खबर भी पढ़ें…
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
दिल्ली... देश की बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार आजादपुर मंडी में मंगलवार की आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों ने इस घटना को सोशल मीडिया की लत का खतरनाक परिणाम बताया। उन्होंने कहा — “आज के युवा लाइक्स और व्यूज के पीछे इस कदर भाग रहे हैं कि जिंदगी की कीमत भूल गए हैं। कई लोगों ने कहा कि ऐसी घटनाएं बार-बार यह सबक देती हैं कि वायरल होना कभी जान से बड़ा नहीं हो सकता।

पुलिस की चेतावनी — ‘ट्रेंड के पीछे नहीं, समझदारी

शेगांव थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे की जांच जारी है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया ट्रेंड्स की अंधी नकल न करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।