DA hike।रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के पावन पर्व से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

Da hike।राज्य सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आगामी 1 नवंबर 2026 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी।

Da hike।इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में वृद्धि से राज्य सरकार पर लगभग 36 करोड़ रुपए प्रतिमाह तथा 432 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दीपावली के अवसर पर प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को सुशासन सरकार की सौगात।

महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि का निर्णय लिया गया है, जो 1 नवंबर से प्रभावी होगा। इसके साथ ही दोनों की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी।इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3.85 लाख शासकीय कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनर लाभान्वित होंगे। यह पहल उनके आर्थिक हितों को मजबूती देने के साथ ही दीपावली की खुशियों को और बढ़ाने का माध्यम बनेगी।