बिलासपुर…छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने न्यायिक सेवा और रजिस्ट्री के स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किए हैं। उच्च न्यायिक सेवा के 19 अधिकारियों की सेवा की पुष्टि की गई है। वहीं, रजिस्ट्री में दो अधिकारियों को उप रजिस्ट्रार और तीन को सहायक रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नति दी गई है। इन पदोन्नतियों के आदेश कार्यवाहक क्षमता में दो वर्ष की अवधि के लिए जारी किए गए हैं।

19 अधिकारियों की सेवा संपुष्ट

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 28 अक्टूबर से उच्च न्यायिक सेवा के 19 अधिकारियों की सेवा की पुष्टि की गई है। इनमें वीरेंद्र, मुकेश कुमार तिवारी, अमित कुमार कोहली, जितेंद्र कुमार ठाकुर, जगदीश राम, मोनिका जायसवाल, अनिल कुमार बारा, संतोष कुमार महोबिया, पुष्पलता मार्कंडे, मोना चौहान, कृष्णा कुमार सूर्यवंशी, वंदना वर्मा, संजया रात्रे, संतोष ठाकुर, नरेंद्र कुमार, श्यामवती मरावी, सुषमा लाकड़ा, अनिल प्रभात मिंज और दीपक कुमार कोशले शामिल हैं।

रजिस्ट्री में पांच अधिकारियों को पदोन्नति

हाईकोर्ट प्रशासन ने रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। प्रवीण कुमार सिन्हा और पवन कुमार झा को उप रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, जयप्रकाश शुक्ला, विजय कुमार मिंज और अनिल कुमार गुप्ता को सहायक रजिस्ट्रार बनाया गया है। सभी पदोन्नतियां कार्यवाहक क्षमता में दो वर्ष की अवधि के लिए की गई हैं।