बिलासपुर…रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रैनपुर कर्रा स्थित अनमोल ढाबे में अवैध कच्ची महुआ शराब खपाने की तैयारी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ढाबे में दबिश देकर 150 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। शराब की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है। मामले में ढाबा संचालक, कर्मचारी और शराब पहुंचाने वाले व्यक्ति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-12 एजी-2845 से बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब लेकर ग्राम रैनपुर कर्रा स्थित अनमोल ढाबे में पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम ने ढाबे के आसपास घेराबंदी कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क सुरक्षा की बैठकें चलती रहीं, सड़क पर मौत का कहर बरपा; ट्रक-पिकअप भिड़ी, 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर
सड़क सुरक्षा की बैठकें चलती रहीं, सड़क पर मौत का कहर बरपा; ट्रक-पिकअप भिड़ी, 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर
बलरामपुर-रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)... बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठकों और निर्देशों के बीच शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो अतुल सोनी, निवासी बुढ़ामहादेव रतनपुर, कुनाल साहू, निवासी कसेरपारा रतनपुर और शिवशंकर गोंड, निवासी भेलवाटिकरी, कटघोरा, जिला कोरबा पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के अनुसार अतुल सोनी ढाबा संचालक और कुनाल साहू ढाबा का कर्मचारी है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 150 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। बरामद शराब की कीमत करीब 30 हजार रुपए आंकी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
शहरों के विकास के लिए सरकार ने खोला खजाना, एल्डरमैन निधि की पहली किस्त में मिले 9.44 करोड़
शहरों के विकास के लिए सरकार ने खोला खजाना, एल्डरमैन निधि की पहली किस्त में मिले 9.44 करोड़
बिलासपुर... राज्य के नगरीय निकायों में स्थानीय स्तर की विकास जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार ने एल्डरमैन निधि की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ढाबा बना शराब खपाने का ठिकाना?

पुलिस कार्रवाई ने इस बात को लेकर भी सवाल खड़ा किया है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब ढाबे तक क्यों पहुंचाई जा रही थी और इसे आगे कहां खपाया जाना था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
पांच लाख की सुपारी में रची हत्या की साजिश, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति पर जानलेवा हमला; फरार आरोपी गिरफ्तार
पांच लाख की सुपारी में रची हत्या की साजिश, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति पर जानलेवा हमला; फरार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर.. पांच लाख रुपये की फिरौती के लालच में एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रची गई और उसे रास्ते से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत रतनपुर पुलिस की यह कार्रवाई सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार पर कार्रवाई कर रही है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय, प्रधान आरक्षक कौशलराम खुंटे, आरक्षक धीरज कश्यप, पवन ठाकुर और आकाश डोंगरे की विशेष भूमिका रही।