बिलासपुर.. आईपीएल और ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच तारबाहर पुलिस ने एफसीआई चौक इलाके में दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया है। मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट और ऑनलाइन बेटिंग लिंक के जरिए क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल शर्मा और अविनाश पंजवानी के रूप में हुई है।

व्हाट्सएप से चल रहा था सट्टा कारोबार

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक आरोपी एफसीआई चौक मालगोदाम क्षेत्र में बैठकर मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 3 मोबाइल फोन, ऑनलाइन सट्टे से जुड़े स्क्रीनशॉट और एक कार जब्त की।

मोबाइल जांच में व्हाट्सएप चैट, हिसाब-किताब और ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड मिले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नागपुर और सतना से जुड़े लोगों के संपर्क में रहकर “बालाजी ऑनलाइन 777” और “जेएमडी बेट” नाम के प्लेटफॉर्म से क्रिकेट सट्टा खेलते और खिलाते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
रायपुर :शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी रजनेश के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। मुखबिर सूचना मिलते ही पुलिस ने एफसीआई चौक क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क की जांच

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों और पूरे ऑनलाइन नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अब मोबाइल डेटा और डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए नेटवर्क के दूसरे लिंक खंगाल रही है।